्हिन्दी ग़ज़ल / शैलेश ज़ैदी / निशा नीरव भी है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
्हिन्दी ग़ज़ल / शैलेश ज़ैदी / निशा नीरव भी है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 अप्रैल 2010

निशा नीरव भी है निस्पन्द भी है / نشا نیرو بھی ہے نسپند بھی ہے

निशा नीरव भी है निस्पन्द भी है।
कि मन स्थिर भी है निर्द्वन्द भी है॥
वो मनमानी भी कर लेता है अक्सर,
वो मर्यादाओं का पाबन्द भी है॥
समय ठहरा नहीं रहता किसी क्षण,
समय गतिशील भी गतिमन्द भी है॥
न आयें किस तरह फूलों पे भँवरे,
कि अन्तस में छुपा मकरन्द भी है॥
ये पीड़ा कष्टप्रद भी है सुखद भी,
कि इस पीड़ा में कुछ आनन्द भी है॥
हमारी गुमशुदा संपन्नता का,
हमारे वस्त्र में पेवन्द भी है॥
*******
نشا نیرو بھی ہے نسپند بھی ہے
کہ من استہر بھی ہے نردوند بھی ہے
وہ من مانی بھی کر لیتا ہے اکثر
وہ مریاداؤن کا پابند بھی ہے
سمے ٹھہرا نہیں رہتا کسی چھن
سمے گتی شیل بھی گتی مند بھی ہے
نہ آئیں کس طرح پھولوں پہ بھنورے
کہ انتس میں چھپا مکرند بھی ہے
یہ پیڑا کشٹ پرد بھی ہے سکھد بھی
کہ اس پیڑا میں کچھ آنند بھی ہے
ہماری گم شدہ سمپنتا کا
ہمارے وستر میں پیوند بھی ہے
*******