हिन्दी ग़ज़ल / शैलेश ज़ैदी / दूसरों की आस्था पर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दी ग़ज़ल / शैलेश ज़ैदी / दूसरों की आस्था पर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 अक्तूबर 2008

दूसरों की आस्था पर चोट करना है अनर्थ.

दूसरों की आस्था पर चोट करना है अनर्थ.
आजका हर व्यक्ति ऐसे नित्य करता है अनर्थ.
*****
राम क्या थे, क्या नहीं थे, क्यों विवादों में पड़ें,
आस्था के बीच, इन प्रश्नों की चर्चा है अनर्थ.
*****
अर्थ सीता का बहुत पावन है मेरी दृष्टि में,
घर की सीता पर भी करना कोई शंका है अनर्थ.
*****
पूजता हूँ मैं उसे, दुखता है क्यों औरों का मन,
मैं ये कैसे मान लूँगा, मेरी पूजा है अनर्थ.
*****
फट गई धरती, कई घर धंस गए, हंसती थी मौत,
हमने जीवित रहके मलबों में ये झेला है अनर्थ.
*****
बेसहारा था, श्रमिक था, आज बेघर हो गया,
जागती आंखों से कितनों ने ये देखा है अनर्थ.
*****
वो भी मेरे साथ था कल इस भरे बाज़ार में,
उड़ गया विस्फोट में, कैसा विधाता है अनर्थ.
**************