ग़ज़ल / ज़ैदी जाफ़र रज़ा / हम ने तनहाई को लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग़ज़ल / ज़ैदी जाफ़र रज़ा / हम ने तनहाई को लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 अप्रैल 2010

हम ने तनहाई को नेमत समझा

हम ने तनहाई को नेमत समझा ।
हिज्र को इश्क़ की दौलत समझा॥
तेरी क़ुरबत उसे मिलती कैसे,
जिसने ग़म को भी मुसीबत समझा॥
ज़ेरे ख़जर हुई लज़्ज़त महसूस,
मानिए-ज़ौक़े-शहादत समझा॥
जब तेरा ज़िक्र ज़ुबाँ पर आया,
हमने मफ़हूमे-इबादत समझा॥
तपते सेहरा में खिले लालओ-गुल,
दिल के टुकड़ों की मैँ क़ीमत समझा॥
सिर्फ़ सुनता रहा तेरी आवाज़,
दिल की धड़कन को तिलावत समझा॥
क़ैद ख़ानों के मनाज़िर देखे,
इसको भी तेरी मशीयत समझा॥
*********
ہم نے تنہائی کونعمت سمجھا
ہجر کو عشق کی دولت سمجھا
تیری قربت اسے ملتی کیسے
جس نے غم کو بھی مصیبت سمجھا
زیر خنجر ہوئی لذت محسوس
معنیئ ذوق شہادت سمجھا
جب ترا ذکر زباں پر آیا
ہم نے مفہوم عبادت سمجھا
تپتے صحرا میں کھلے لالہ و گل
دل کے ٹکڑوں کی میں قیمت سمجھا
صرف سنتا رہا تیری آواز
دل دھڑکنے کو تلا وت سمجھا
قید خانوں کے مناظر دیکھے
اس کو بھی تیری مشیت سمجھا
******